Tag: war

हाई प्रोफाइल युद्ध

पुरातत्ववेत्ताओं ने एक अत्याधुनिक ड्रोन का प्रयोग करके प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुए सबसे भीषण युद्ध के बारे में जानकारियां जुटाई हैं। यह युद्ध जर्मनी द्वारा पश्चिमी देशों पर किया गया सबसे प्रमुख युद्ध था और द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे खूनी युद्ध था। हालांकि जिस स्थान पर यह लड़ाई लड़ी गई वह बहुत विशाल है और घने जंगल से ढका हुआ है जिसकी वजह से हवाई सर्वेक्षण से भी इस जगह मौजूद अनेकों साक्ष्यों को ढूंढ़ा नहीं जा सकता। फिर भी यह हाई प्रोफाइल युद्ध मैदान है जिसका अध्ययन सैन्य इतिहासकारों द्वारा बड़े स्तर पर किया जाता रहा है। हालांकि मीडिया द्वारा इसकी उपेक्षा होती रही है। इस स्थान से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए टोरोंटो विश्वविद्यालय, खेंट विश्वविद्यालय, बेल्जियम और आर्गस विज़न ने संयुक्त रूप से ड्रोन की मदद से इस युद्ध मैदान का सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारियां एंटीक्विटी नामक एक पत्रिका में प्रकाशित भी हुई। सर्वेक्षण के दौरान अमेरिकी सैन्य विश्राम स्थलों पर जर्मन सैनिकों के साजो सामानों का मिलना यह बताता है कि जर्मन ने अमेरिकी सैन्य अड्डों का इस्तेमाल किया था।

Access to link to the english version.
https://phys.org/news/2023-08-drones-reveal-secrets-world-war.amp#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=16934572445505&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com