Tag: mobile internet child minor mode screen proposal law technology

नया कानून

बच्चे मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत ना करें और उनमें अच्छे नैतिक और सामाजिक गुणों का विकास हो, इसके लिए चीन एक नया कानून लागू करने जा रहा है। इस संबंध में चीन की उच्च इंटरनेट नियामक संस्था साइबर स्पेस प्रशासन विभाग एक प्रस्ताव जारी किया है।

Image Courtesy Google

प्रस्ताव के अनुसार इसके लिए सभी मोबाइल और ऐप में लघु मोड जोड़ा जाएगा जो प्रयोगकर्ता को उसकी उम्र के आधार पर इंटरनेट पर समय व्यतीत करने को नियमित करेगा। इस कानून के जरिए वह बच्चों के बीच अनवांछित जानकारियों को पहुंचने से भी रोक सकेगा। इस कानून पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इसके ड्राफ्ट को 2 सितम्बर तक के लिए सार्वजनिक कर दिया गया था। कानून के अनुसार जब कम उम्र वाले अल्पवयस्क मोड में मोबाइल का प्रयोग करेंगे तो निर्धारित समय के बाद आनलाइन ऐप खुद ही बंद हो जाएगा।

इस दौरान उन्हें उम्र आधारित विषय वस्तु प्रदान किया जाएगा। इस मोड में कोई भी जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम होगी 10 बजे रात से सुबह 6 बजे के बीच मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। वे बच्चे जिनकी उम्र 8 वर्ष से अधिक नहीं होगी, केवल 40 मिनट इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि 8 से 16 वर्ष के वयस्क केवल एक घंटे ही मोबाइल का प्रयोग कर पाएंगे।
इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां ऐसी विषय वस्तु का निर्माण करेंगी जो बच्चों में समाजवादी मूल्यों का संचार करेंगे।

यह लेख अमेरिकी समाचार एजेंसी CNN के एक अंग्रेजी समाचार का हिंदी अनुवाद है। कृपया मूल समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। और हां Like Share Subscribe करना ना भूलें। धन्यवाद 🙏🙏🙏

https://edition.cnn.com/2023/08/03/tech/china-minors-mobile-phone-limits-intl-hnk/index.html?utm_medium=social&utm_source=twCNN&utm_content=2023-09-07T05%3A16%3A06&utm_term=video