Tag: kiss love sex football dispute news soccer Spain

चुंबन का कंपन

चुंबन एक अनुष्ठान है, संस्कार है। इससे प्रेम, सम्मान और दुलार पनपना है, बशर्ते वह मर्यादित आचरण में हो। अन्यथा चुंबन कंपन पैदा करता है। पिछले दिनों ही चुंबन से जुड़ा एक वाकया हुआ है जिस पर चर्चा छिड़ गई है।


दरअसल स्पेन की फुटबॉल टीम की प्रमुख खिलाड़ी जेनी हार्मोसो का स्पेन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष द्वारा चुंबन लिए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। हाल ही में स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने पहली बार विश्व कप जीता और जीत के जश्न में तत्कालीन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लुईस रुबियालेस ने टीम की खूबसूरत खिलाड़ी जेनी हार्मोसो का चुंबन ले लिया जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसे लेकर फुटबॉल संघ अध्यक्ष की आलोचना और निंदा हो रही है। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
हमारे देश में भी चुंबन को लेकर विवाद होते रहे हैं। आपको याद होगा वो दृश्य जब संसद में अपना वक्तव्य देने के बाद जाते समय सांसद राहुल गांधी ने दूसरी महिला सांसद स्मृति ईरानी की तरफ फ्लाइंग किस का प्रदर्शन किया था और दूसरे दिन ईरानी ने इसे असभ्य व्यवहार कहकर उनकी भर्त्सना की थी जिसे आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सुन सकते हैं।
https://twitter.com/scribe9104/status/1689197568004366336?s=20
दूसरा विवाद भी राहुल गांधी से ही जुड़ा हुआ है। लगभग 7 माह पहले एक रैली के दौरान सार्वजनिक तौर पर उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का चुंबन ले लिया था। चुंबन लेने की भाव भंगिमा बहुत विचित्र थी जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना भी की थी। https://youtube.com/shorts/wPRg2iamwIo?si=pP5Pbl755PSSo1Ts
अभी हाल ही में एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री शबाना आजमी के बीच चुंबन चर्चा का विषय बना था।

Going