Tag: discovery love hate murder Island Pacific Ocean Japan

32 मर्द 1 महिला और 12 मर्डर

जी हां, सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह एक सच्ची कहानी है। यह कहानी है काजुको हिगा नामक एक महिला की जिसे अनतहन की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

Courtesy Medium


बात उस समय की है जब दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो चुका था। प्रशांत महासागर से गुजर रहा एक जहाज अमेरिकी हमले से डूब गया। इस जहाज में सवार केवल 32 लोग किसी तरह अपनी जान बचा सके और इसी महासागर के एक निर्जन टापू पर वे किसी तरह पहुंच सके। टापू पर रहने वाले लोग पहले ही इसे छोड़कर जा चुके थे लेकिन एक किसी कारणवश नहीं जा सकी थी। और यह महिला इन 32 जवान मर्दों के बीच फंस गई।


आप कल्पना कर सकते हैं उस महिला के लिए उनके बीच कैसी जंग छिड़ी होगी। सभी उस महिला का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे। यह महिला जिस भी पुरुष की ओर आकर्षित होती अगले ही दिन उसकी हत्या हो जाती क्योंकि इस वीरान द्वीप पर एक अकेली औरत प्यार, घृणा कामुकता और हत्या का कारण बन चुकी थी।

Courtesy Facebook


इस महिला को पाने के लिए उन 32 पुरुषों में रोज लड़ाईयां होती। कुछ ही दिनों में इन 32 में से 12 की हत्या हो चुकी थी। इन हत्याओं के बाद बाकी बचे लोगों ने महसूस किया कि इस एक अकेली औरत की वजह से उनके बीच रोज खूनी संघर्ष होता है और उनके कुछ साथियों को जान भी गंवानी पड़ी तो क्यों ना इसे ही खत्म कर दिया जाए। ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी।
तो उन सभी ने उसे मारने की योजना बनाई लेकिन काजुको हीगा इनके चंगुल से बच निकली। जब उसने अपनी कहानी मीडिया वालों को बताई तो वह रातों रात सेलेब्रिटी बन गई।
अनतहन प्रशांत महासागर के मैरियाना द्वीप समूह का एक छोटा सा हिस्सा है जो लगभग 9 किलोमीटर की लंबाई और 4 किमी चौड़ाई में फैला हुआ है।
पहले यह द्वीप स्पेन की कालोनी थी जिसे उन्होंने जर्मनी को बेंच दिया था। बाद में जर्मनी ने इसे जापान को बेंच दिया। इस समय यहां जापान के लोग बड़े स्तर पर नारियल की खेती करते हैं।

Courtesy Medium


You can access the English version of the story by just clicking the following link 👇👇👇
https://short-history.com/queen-of-anatahan-cf596f7e651c