Tag: साहित्यकार साहित्य राष्ट्रकवि कविता शिव मंगल सिंह सुमन जयशंकर प्रसाद कबीर

मैं वक्त के हाथों में खिलौने की तरह था।

आज के ब्लॉग में मैंने ट्विटर से कुछ बेहतरीन प्रेरणादायक ट्विट्स लिए हैं। इन्हें पढ़कर मन को सुकून मिलता है। टूटे हुए दिल को हौंसला मिलता है। आशा करता हूं कि ये प्रयोग आपको अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस के रूप में भी लगा सकते हैं।

👉👉👉 कृपया इस ब्लॉग को अपना प्यार सम्मान देते हुए Subscribe Like और Share अवश्य करें। धन्यवाद 🙏🙏🙏

दुनिया कितनी लाचार है।

चापलूस दलालों की

अब होती जय जय कार है

इसीलिए इस दुनिया का

अब हो रहा सत्यानाश है।

……………………………………..

बेच रहे ईमान सरासर

पाप सभी स्वीकार है

इंसा का इंसा पर अब तो

नहीं रहा ऐतबार है।

……………………………………..

चारो ओर है अंधियारा

बढ़ रहा अत्याचार है

शांति सौहार्द की आस नहीं

दुनिया कितनी लाचार है।

……………………………………..

कृपया पोस्ट को लाइक और शेयर अवश्य करें। इस ब्लॉग पर आपको ज्ञानवर्धक मनोरंजक विषय वस्तु मिलते रहेंगे लेकिन आपके सहयोग के अभाव में इसका कोई महत्व नहीं। इसलिए इसे अपने प्यार और सहयोग से आगे बढ़ाने में सहयोग करें। आशा है कि निराश नहीं करेंगे। धन्यवाद।

मरना पड़ता है यहां नाम कमाने के लिए

जान दे सकता है क्या, साथ निभाने के लिए

हौसला है तो बढ़ा, हाथ मिलाने के लिए

मैंने दीवार पे ये क्या लिख दिया

बारिशें होने लगीं, मुझको मिटाने के लिए

फ़िल्म के पर्दे पे छपना कोई आसान नहीं

मरना पड़ता है यहां नाम कमाने के लिए ।

शकील आज़मी

दुख अपना अगर हमको

बताना नहीं आता

तुम को भी तो

अंदाज़ा लगाना नहीं आता –

वसीम बरेलवी………..

और कुछ दिन यहां, रुकने का बहाना मिलता

इस नए शहर में, कोई तो पुराना मिलता।

मुझको हंसने के लिए, दोस्त मयस्सर हैं बहोत

काश रोने के लिए भी कोई शाना मिलता।

मैं तो जो कुछ भी था जितना भी था, सब मिट्टी था

तुम मगर ढूंढते मुझमें, तो ख़ज़ाना मिलता।

शकील आज़मी………..

बात से बात की गहराई चली जाती है,

झूठ आ जाए तो सच्चाई चली जाती है।

हार हो जाती है जब मान लिया जाता है,

जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।

शकील आज़मी………..

बहा के ले गई जो मौज गहरे पानी में

पता चला कि उसी में मेरा किनारा था

जहां पे लोग मेरी जान लेना चाहते थे

उसी गली से गुज़रना मुझे दोबारा था।

Shakeel Azmi

भगवान ढूंढने जब मैं निकला

भगवान ढूंढने जब मैं निकला

मन में प्रबल जिज्ञासा थी

पर जीवन के संघर्षों के आगे

कहीं नहीं कोई आशा थी।

Google

पग पग धोखे मिलते थे

सब भेष बदलकर मिलते थे

दुनिया के तानों को सह कर भी

हम अपनी धुन में रहते थे।

…………………………………….

धन वैभव की चाह नहीं थी

दिन भर चिंतन करते थे

आंख गड़ा सब मुझे निहारें

सनकी पागल कहते थे।

Google

नहीं राह आसान भक्त की

रह रह कर कांटे चुभते हैं

क्या तकलीफें देकर ही श्रीमन

सच्चे भगत परखते हैं।

.……………………………………

कृपया इस ब्लॉग को अपना प्यार सम्मान और स्नेह अवश्य दें। आप के सहयोग के बिना मेरा परिश्रम निष्फल होगा। Please subscribe like and share 🙏🙏🙏🙏 Thank You

जीवन में पेलम पेला है

अब चारो ओर झमेला है,

क्या महाभारत की बेला है,

तिल तिल मरती मानवता,

जीवन में पेलम पेला है।

भीड़ भरी इस दुनिया में,

इंसान खड़ा अकेला है,

सुख चैन खोजने भाग रहा,

जिस ग्रह पर दुःख का मेला है।

विज्ञान भरी इस दुनिया में,

नैतिकता का कहां बसेरा है,

परेशान भगवान भी हैं,

इस जग का कहां सवेरा है।

सोच जरा हे नश्वर प्राणी,

क्या तेरा क्या मेरा है,

कुछ करना है तो, कर अच्छा,

यह जग माया का फेरा है।

हाहाकार अशांत है जग,

क्या चलाचली का बेला है

कुछ सूझ रहा नहीं मुझको

ये भी साला एक खेला है।

हौसला आफजाई

आज के दौर में जब मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं और इंसान परेशान है, तो उसके मनोबल और हिम्मत को बढ़ाने के लिए कवियों और साहित्यकारों से बड़ा साथी कोई हो नहीं सकता। निदा फ़ाज़ली का शेर है

मन बैरागी, तन अनुरागी,

क़दम-क़दम दुश्वारी है

जीवन जीना सहज ना जानो,

बहुत बड़ी फ़नकारी है।

साहित्यकार श्रीकांत वर्मा का कथन है कि……

“जब इंसान अपने दर्द को ढो सकने में असमर्थ हो जाता है तब उसे एक कवि की ज़रूरत होती है, जो उसके दर्द को ढोए अन्यथा वह व्यक्ति आत्महत्या कर लेगा।”

तो आइए पढ़ते हैं प्रसिद्ध साहित्यकारों की हौसला आफजाई करने वाली कुछ कालजयी पंक्तियों को।

जीवन का अंतिम सत्य

क्या हार में क्या जीत में,

किंचित नहीं भयभीत मैं,

संघर्ष पथ पर जो मिले,

यह भी सही वह भी सही।

शिवमंगल सिंह सुमन

दाँव पर सब कुछ लगा है,

रुक नहीं सकते

टूट सकते हैं मगर

हम झुक नहीं सकते।

अटल बिहारी बाजपेई

वह पथ क्या

पथिक कुशलता क्या

जिस पथ पर बिखरे शूल न हों

नाविक की धैर्य परीक्षा क्या

जब धाराएँ प्रतिकूल न हों।

जय शंकर प्रसाद

साधो ये मुरदों का गाँव

पीर मरे पैगम्बर मरिहैं,

मरिहैं जिन्दा जोगी

राजा मरिहैं परजा मरिहैं,

मरिहैं बैद और रोगी

चंदा मरिहैं सूरज मरिहैं,

मरिहैं धरणि अकासा

चौदहो भुवन के चौधरी मरिहैं,

इन्हूं की का आसा

नौहूं मरिहैं दसहूं मरिहैं,

मरिहैं सहज अठासी

तैंतीस कोट देवता मरिहैं

बड़ी काल की बाजी

नाम अनाम अनंत रहत है,

दूजा तत्व न होई

कहत कबीर सुनो भाई साधो,

भटक मरो मत कोई।

कबीर दास

अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक अवश्य करिएगा। बाकी ऊपरवाले की मर्जी।