Tag: मनीषा कल्याण फुटबॉल यूरोपीय उपलब्धि Manisha Kalyan European Football Football Indian Football

हर तरफ तेरा जलवा

दो साल पहले 20 साल की एक युवा खिलाड़ी ने मेज़बान ब्राज़ील के ख़िलाफ़ गोल करके पूरी दुनिया को चकित करते हुए भारतीय फ़ुटबॉल के प्रशंसकों का मन मोह लिया था। अब यही खिलाड़ी इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाते हुए यूरोप में अपना जलवा बिखेर रही है।

From Google


जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण की जो यूरोप में लीग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनीषा कल्याण इससे पहले भी ब्राजील की एक वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के खिलाफ गोल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं थीं। मनीषा कल्याण ने यूरोप की महिला चैंपियंस लीग में हिस्सा लेकर किसी भी यूरोपीय लीग में हिस्सा लेने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थी।
विदेशी लीग में खेलने वाली मनीषा देश की चौथी खिलाड़ी है। भारतीय महिला लीग गोकुलम केरला और भारतीय राष्ट्रीय टीम में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए चुना गया। मनीषा पिछले सीज़न की ‘प्लेयर ऑफ द सीज़न’ के अलावा महिला ‘फुटबॉलर ऑफ द इयर’ और ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर’ भी रह चुकी हैं। हरियाणा के होशियारपुर में में पली-बढ़ी मनीषा को बचपन से ही फुटबॉल के प्रति जुनून था जो आज उन्हें इस मुकाम तक लाया है।