Category: News Politics India Party BJP Congress Parliament Modi Amit Shah

कल्कि करेंगे संहार

पौराणिक मान्यतानुसार भगवान विष्णु के दसवें व अंतिम अवतार भगवान कल्कि के इस धरा पर अवतरण होने का समय चल रहा है। प्रभु कल्कि का प्रकट होना अभी शेष है। ग्रंथों में कलियुग के अंतिम चरण में कल्कि अवतार के आने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन कलयुग के समयकाल को लेकर विद्वानों में मतभेद है। अभी कलयुग का कौन सा चरण चल रहा है किसी को कुछ नहीं पता।

हालांकि भगवान कल्कि की सम्भावित जन्मतिथि श्रावण शुक्ल षष्ठी को कल्कि जयंती के रूप में मनाने का प्रचलन भी है। एक मान्यता के अनुसार जब कलयुग अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु अपने 64 कलाओं से युक्त दसवें अवतार भगवान कल्कि अवतार के रूप में इस पृथ्वी पर अवतरित होंगे और कलयुग का अंत कर एक नई सृष्टि का सृजन कर मनुष्य को सनातन वैदिक धर्म पर आरूढ़ कराएंगे।


भगवान विष्णु का यह अवतार निष्कलंक अवतार होगा। कल्कि भगवान का स्वरूप अर्थात सगुण रूप परम दिव्य होता है। वे श्वेत अश्व पर सवार हैं, उनका रंग गोरा है जो क्रोध में काला हो जाता है। पीले वस्त्र धारण किए उनके हृदय पर श्रीवत्स का चिह्न अंकित होगा और गले में कौस्तुभ मणि होगी। उनके हाथों में दो तलवारें होंगी।


कलयुग के घोर अंधकार के युग में जब लोग धर्म और विश्वास को नजर अंदाज़ कर देते हैं और अपनी भौतिकवादी महत्वाकांक्षा और लालच में अपने उद्देश्य को भूल जाते हैं तब भ्रष्ट राजाओं की हत्या के बाद, भगवान कल्कि मनुष्यों के दिलों में भक्ति का भाव जगाएंगे। लोगों को धर्म के मार्ग का अवलंबन और शुद्धता का पालन करना सिखाएंगे ताकि सनातन वैदिक धर्म पर लोगों का विश्वास पुनः वापस आ जाए।
कल्कि अवतार की भविष्यवाणी कई सदियों से हिंदुओं के बीच लोकप्रिय है। कई लोग मानते हैं कि कल्कि का अवतार हो चुका है और वे दुनिया में शांति और समृद्धि स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कल्कि का अवतार अभी तक नहीं हुआ है और वे भविष्य में अवतार लेंगे।

तो 2024 में फिर से मोदी …..

दोस्तों एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर बिहार से है। बताया जा रहा है कि नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कुछ नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्हें मनाने की कोशिशें चल रही हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि लल्लन सिंह पार्टी के अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते हैं लेकिन नीतीश कुमार चाहते हैं कि लल्लन सिंह पार्टी के अध्यक्ष बने रहें। इसी बीच एक और चर्चा है वह यह कि शायद नीतीश कुमार फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लें।

Google

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कुछ नेताओं की अनाप-शनाप बयानबाजी से नीतीश कुमार व्यथित हैं। इसीलिए उनका मोह आरजेडी से भंग रहा है।

हालांकि स्पष्ट तौर से अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता। लेकिन अगर ऐसा होता है तो इससे भारतीय जनता पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के अपने 400 प्लस के मिशन को आसानी से पूरा कर लेगी। बिहार में लोक सभा की कुल 40 सीटें हैं। अगर नीतीश कुमार की पार्टी का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से होता है तो यह इंडिया गठबंधन के लिए एक बहुत बड़ा सदमा होगा और विपक्षी पार्टियों का 2024 में मोदी को घेरने की रणनीति विफल हो जाएगी और मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री पद आसीन होंगे।

आपको बता दें कि लल्लन सिंह जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। पिछले 40 वर्षों से वह नीतीश कुमार से बहुत करीब से जुड़े रहे हैं। बिहार में उनकी छवि एक मजबूत कद्दावर नेता की रही है। बिहार में उनकी गहरी पैठ है। अगर बीजेपी ऐसा करने में कामयाब होती है तो अचरज की बात नहीं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का परचम लहराएगा।