Category: भविष्यवाणी ग्रंथ स्वामी अच्युतानंद

कल्कि करेंगे संहार

पौराणिक मान्यतानुसार भगवान विष्णु के दसवें व अंतिम अवतार भगवान कल्कि के इस धरा पर अवतरण होने का समय चल रहा है। प्रभु कल्कि का प्रकट होना अभी शेष है। ग्रंथों में कलियुग के अंतिम चरण में कल्कि अवतार के आने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन कलयुग के समयकाल को लेकर विद्वानों में मतभेद है। अभी कलयुग का कौन सा चरण चल रहा है किसी को कुछ नहीं पता।

हालांकि भगवान कल्कि की सम्भावित जन्मतिथि श्रावण शुक्ल षष्ठी को कल्कि जयंती के रूप में मनाने का प्रचलन भी है। एक मान्यता के अनुसार जब कलयुग अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु अपने 64 कलाओं से युक्त दसवें अवतार भगवान कल्कि अवतार के रूप में इस पृथ्वी पर अवतरित होंगे और कलयुग का अंत कर एक नई सृष्टि का सृजन कर मनुष्य को सनातन वैदिक धर्म पर आरूढ़ कराएंगे।


भगवान विष्णु का यह अवतार निष्कलंक अवतार होगा। कल्कि भगवान का स्वरूप अर्थात सगुण रूप परम दिव्य होता है। वे श्वेत अश्व पर सवार हैं, उनका रंग गोरा है जो क्रोध में काला हो जाता है। पीले वस्त्र धारण किए उनके हृदय पर श्रीवत्स का चिह्न अंकित होगा और गले में कौस्तुभ मणि होगी। उनके हाथों में दो तलवारें होंगी।


कलयुग के घोर अंधकार के युग में जब लोग धर्म और विश्वास को नजर अंदाज़ कर देते हैं और अपनी भौतिकवादी महत्वाकांक्षा और लालच में अपने उद्देश्य को भूल जाते हैं तब भ्रष्ट राजाओं की हत्या के बाद, भगवान कल्कि मनुष्यों के दिलों में भक्ति का भाव जगाएंगे। लोगों को धर्म के मार्ग का अवलंबन और शुद्धता का पालन करना सिखाएंगे ताकि सनातन वैदिक धर्म पर लोगों का विश्वास पुनः वापस आ जाए।
कल्कि अवतार की भविष्यवाणी कई सदियों से हिंदुओं के बीच लोकप्रिय है। कई लोग मानते हैं कि कल्कि का अवतार हो चुका है और वे दुनिया में शांति और समृद्धि स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कल्कि का अवतार अभी तक नहीं हुआ है और वे भविष्य में अवतार लेंगे।

कल्कि अवतार यहां हैं

आजकल कल्कि अवतार को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। खास कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू ट्यूब पर कुछ ज्यादा ही शोरगुल है। कल्कि अवतार को लेकर सबके अपने अपने विचार हैं। कुछ तो इस तरह अपने विचारों को रखते हैं मानो वो कल्कि के प्रवक्ता हों। और कुछ तो इस तरह से आते हैं जिन्हें देखकर ही लगता है कि बस करो ये तो मसखरें हैं जो हमारा मनोरंजन करने आए हैं।

यू ट्यूब पर एक मोहतरमा आती है। देखने में खूबसूरत लगती हैं। साथ श्रृंगार करके आती हैं। खुद को मा लक्ष्मी, मां काली और मां भगवती का अवतार घोषित करती हैं। ये सबको अपनी शरण में आमंत्रित कर रही हैं।

एक हैं राकेश शर्मा जी जो खुद को भक्त प्रहलाद मानते हैं। इनका भी मानना है कि भगवान धरा पर अवतरित हो चुके हैं ताकि पाप और पापियों का अंत हो सके। ये टैरो कार्ड रीडर भी हैं और भविष्यवाणी भी करते रहते हैं। वैसे कल्कि अवतार के प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय भी हैं।

https://youtube.com/@ambrance1112?si=VPiSSADVB-DjP4d1

एक और सज्जन हैं जो खुद को कल्कि अवतार का एक प्रमुख पात्र मानते हैं। ये सज्जन हैं डाक्टर विलास जगदाले। ये महोदय यू ट्यूब पर ही आजकल धुनी रमाते हैं, योग और समाधि सिखाते हैं। इन्हें लगता है कि दुनिया का साम्राज्य एक दिन इनके हाथों में होगा और ये न्याय करेंगे। अपने वीडियो में पिछले कई सालों से बताते आ रहे हैं कि कोई बहुत बड़ी तबाही आएगी और सभी पापियों का नाश हो जाएगा।

https://youtube.com/@DrVilasJagdaleG?si=w31gjrOOZP3jbtIE

वहीं उड़ीसा के सत्यभांजा नामक एक व्यक्ति भी कल्कि अवतार को लेकर रोज कुछ न कुछ विचार रखते रहते हैं। आजकल किसी पुलिन पांडा नाम के ज्योतिषी को लेकर ये आने वाले समय के बारे में बातें बताते हैं। बताते चलें कि पुलिन पांडा जी की पहचान जाने माने ज्योतिषी की है। ख़ैर हमें क्या।

https://youtube.com/@SatyaBhanjaHindi?si=JRjPqZ97RS_HRK6S

चलते चलते एक और महोदय के बारे में बताते चलें। इनके वीडियो देखकर लगता है मानो ये खुद भगवान कल्कि के साथ ही अवतार हुए हैं। इन्हें कल्कि के बारे में सब कुछ पता है। इनका दावा है कि आने वाले समय में भगवान कल्कि सारे पापियों का सफाया कर देंगे। इन महोदय के चैनल का लिंक है

https://youtu.be/WzMeloEvsLs?si=2Tqzc21VXAlmqbqL

लेकिन असल बात तो ये है कि असली कल्कि अवतार का सही पता तो मेरे पास है। दुर्भाग्य ये है कि न तो मैं यू ट्यूब चैनल चलाता हूं और ना ही मैं तामझाम की ख्वाहिश ही रखता हूं। हां, लेकिन यह सच है कि असली कल्कि का पता मेरे पास है। बताता इसलिए नहीं क्योंकि दुनिया उस पर विश्वास करेगी नहीं। हालांकि कुछ लोगों ने कल्कि अवतार के बारे में खुलकर बताया है लेकिन लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। इसलिए बेहतर यही है कि वक्त का इंतजार करें और कल्कि को खुद ही कल्कि घोषित करने का अवसर दें। इतना बता दूं कि इस समय कल्कि को सारे पापी, दुराचारी और पाखंडी घेरने की फिराक में हैं लेकिन वो कल्कि का कुछ नुकसान कर नहीं पाएंगे। कल्कि ने कोहराम मचा रखा है। वो फटाफट निर्णय लिए जा रहे हैं और राक्षस विरादरी बेचैन है इस समय।

आसमान में दो सूर्य निकलने वाला है

संत अच्युतानंद दास ने भविष्य मालिका के नाम का ग्रंथ लिखा है। बताते हैं कि आप भगवान श्री कृष्ण के साथी सुदामा जी के अवतार थे। अच्युतानंद दास ने 318 पुस्तकें भविष्य के विषय पर लिखी है। इन पुस्तकों को अच्युतानंद मलिका के नाम से जाना जाता है। भविष्य मालिका के अनुसार धरती 3 चरणों से गुजरेगी। पहले में कलयुग का अंत, दूसरे में महाविनाश और तीसरा एक नया युग लेकर आएगा।

Courtesy Google

इस पुस्तक की प्रमुख भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। इसके अनुसार धरती की धुरी बदल जाएगी और कई भूंकप आएंगे। आसमान में दो सूर्य निकलने का प्रतीत होंगे जोकि आसमानी होगा और बंगाल की खाड़ी में गिरेगा तथा ओडिशा जलमग्न हो जाएगा। समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढी तक पानी आ जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी। भविष्य मालिका के अनुसार 2025 के बाद का समय एक विभिषिका के समान होगा और वहीं लोग बचेंगे तो सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे। लोग कीट- पंतंगों की तरह मरेंगे और विश्व की जनसंख्या घटकर 134 करोड़ से 64 करोड़ ही रह जाएगी। चीन तबाह हो जाएगा। रूस हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। 

तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी जो 6 साल 6 माह तक चलेगा। 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर चीन भारत पर हमला करेगा। भारत की इसमें विजय होगी और भारत अपने दुश्मनों को खत्म कर विश्‍व गुरु बन जाएगा।