आधे घंटे में 5 हत्याओं से हिला उत्तर प्रदेश

प्रशासन और पुलिस विभाग की लापरवाही के चलते उत्तर प्रदेश में जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। ज़मीनी विवाद में 6 लोग अपनी जान गंवा बैठे।

Courtesy Google

यूपी के देवर‍िया जि‍ले में हुई छह हत्‍याओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्‍याकांड को लेकर पूरा प्रदेश सन्न है। मामला देवर‍िया के ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला का है। टोला निवासी साधु दुबे ने अपनी 10 बीघा जमीन गांव के ही दूसरे टोले निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे जिसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे करते थे। इसी को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। खबरों के अनुसार प्रेमचंद यादव दबंग प्रवृत्ति के थे और सत्य प्रकाश दुबे दबते थे।

इसी मामले में सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी जब प्रेमचंद यादव के घर के लोगों को हुई तो दूसरे टोले से उसके परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे और बंदूक तथा धारदार हथियारों से अंधाधुंध हमला कर दिए। सत्य प्रकाश व उनके परिवार के सदस्यों को ढूंढकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। महज आधे घंटे में ही पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

Leave a comment