जेल में बाहर निकला डान

नेपाल में 19 वर्ष जेल तक जेल की सजा काटने के बाद हत्यारोपी 79 वर्षीय हत्यारोपी चार्ल्स गुरमुख शोभराज इस समय स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है। क्रिसमस के 1 दिन बाद ही उसने मेरे मोबाइल पर एक संदेश भेजा। यह संदेश उसने पेरिस के एक होटल में आराम फरमाते समय भेजा। उसका संदेश इस प्रकार था। “सुबह के 6 बज रहे हैं। काफी सालों बाद मैं बाथटब में स्नान कर रहा हूं। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

Courtesy Al Jazeera


कुछ घंटे बाद ही बॉक्सिंग डे के अवसर पर उसका नाश्ता करते हुए एक फोटोग्राफ संदेश मुझे मिला। सफेद रंग की प्लेट में पनीर की तीन तरह की सब्जियां, मसालेदार गोश्त की सब्जी और आलू बुखारा साथ ब्लैक कॉफी रखा हुआ था। संदेश में लिखा था कि मैं बेहतरीन नाश्ता कर रहा हूं।
3 दिन पहले ही शोभराज, जोकी एक फ्रांसीसी नागरिक है, नेपाल के काठमांडू सेंट्रल जेल की जेल से रिहा हुआ था। 1975 में दो सैलानियों की हत्या करने के जुर्म में उसे यह सजा दी गई थी। ऐसा नहीं है कि वह पहली बार जेल गया था। शोभराज ने अपने जीवन के 40 वर्ष जेल में ही गुजारे हैं। वह ग्रीस और तेहरान की जिलों में भी सजा काट चुका है। भारत में भी उसे हत्या समेत कई अपराधों में 21 वर्ष जेल की सजा हो चुकी है। 1990 में जब वह तिहाड़ जेल में बंद था, तब उससे मेरी पहली मुलाकात हुई थी। उस समय मैं दिल्ली में एक क्राइम रिपोर्टर था और अक्सर मैं उसका इंटरव्यू/ साक्षात्कार किया करता था।
1970 में शोभराज हिप्पी यात्रियों (हिप्पी ट्रेल या ओवरलैंड 1950 के दशक के मध्य से 1970 के दशक के अंत तक हिप्पी उपसंस्कृति के सदस्यों और अन्य लोगों द्वारा की गई एक ओवरलैंड यात्रा को दिया गया नाम है जो यूरोप और पश्चिम एशिया से दक्षिण एशिया के माध्यम से यात्रा करता है जैसे कि अफगानिस्तान , पाकिस्तान, भारत , नेपाल , श्रीलंका , बांग्लादेश से थाईलैंड तक, हिप्पी ट्रेल वैकल्पिक पर्यटन का एक रूप था) का पीछा किया करता था, उनसे दोस्ती करके उनके भोजन या पेय पदार्थ में अचेत करने वाला पदार्थ या नींद की दवा मिलाकर उनके पैसे और पासपोर्ट लूट लेता था।
इस तरह शोभराज लूटे हुए पासपोर्ट का प्रयोग दूसरे देशों की यात्राओं करने में करता था और वहां भी वह इसी तरह के अपराधों को अंजाम दिया करता था। इस तरह शोभराज धूर्त आदमी के रूप में मशहूर हो गया क्योंकि वह बड़ी आसानी से अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो जाता था। भारत, पाकिस्तान, नेपाल और थाईलैंड में 10 लोगों की हत्या का आरोप उस पर लगा है। हालांकि माना जाता है कि उसने इससे अधिक लोगों की हत्या की है, लेकिन उसे सजा सिर्फ दो ही मामलों में हो पाई है। शोभराज और उसके अपराधों के ज्यादातर किस्से 1970 से 1976 के बीच के हैं जो मीडिया के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा है। इस पर लिखी गई किताबों की रिकार्ड बिकी हैं। बीबीसी ने नेटफ्लिक्स पर धूर्त आदमी (The Serpent) नाम से डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है जो बहुत लोकप्रिय हुई।
अब जेल से रिहा होने के बाद शोभराज अपने जीवन से जुड़ी कहानियों को बेचने की फिराक में है। उसके जीवन पर बनी एक जीवनी वृतांत और डॉक्यूमेंट्री हाल ही में रिलीज की गई है। वह यह नहीं बताता कि उसने अपने जीवन से जुड़ी जानकारी को बेचकर कितने रुपए कमाए हैं। लेकिन वह कहता है कि वह अपने साथ कुछ कैमरामैन को लेकर पूरी दुनिया घूमना चाहता है ताकि अपने जीवन से जुड़ी हुई घटनाओं को रिकार्ड कर फिल्म और सीरियल बनाने वालों को बेच सके। उसने उन सभी लोगों को नोटिस भेज कर हर्जाना वसूलने की धमकी दी है जिन्होंने उसे अपनी किताबें, फिल्मों, सीरियल या डॉक्यूमेंट्री में गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।
29 वर्षीय अमेरिकी छात्र कोनी जो ब्रोनजिक और 26 वर्षीय कनाडाई लारेंट कैरी की हत्या के जुर्म में शोभराज को नेपाल में 20 वर्ष के कारावास की सजा हुई है। हालांकि इन दोनों की हत्या 1975 में हुई थी लेकिन शोभराज को सजा मिलने में 28 वर्ष लगे यानी उसे 2023 में सजा सुनाई गई है। 2019 में सजा काटने के दौरान जेल में ही उसके दिल का आपरेशन हुआ और तभी से वह नेपाल की सुप्रीम अदालत में स्वास्थ्य आयु और जेल में अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहाई के लिए याचिकाएं दायर करता रहा। पिछले साल दिसंबर माह में उसे रिहा भी कर दिया गया।
क्रिसमस दिवस पर फोन पर दिए गए एक साक्षात्कार में उसने मुझे बताया कि उसने अपने जीवन में कभी किसी की हत्या नहीं की। उसने बताया कि उसने पैसे लूटे, पासपोर्ट चुराकर प्रयोग किया लेकिन किसी की हत्या नहीं की।
शोभराज कहता है कि उसे हत्या के आरोप में फंसाया गया है और 2023 से पहले वह कभी नेपाल गया ही नहीं। खुद को पीड़ित होने का दावा करते हुए कहा कि इसके लिए भ्रष्ट न्यायिक व्यवस्था जिम्मेदार है। अरबी समाचार चैनल अल जजीरा से बातचीत करते हुए उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के माध्यम से वह नेपाल सरकार को कानूनी नोटिस भेजेगा। उसने कहा कि वह नेट फ्लिक्स और बीबीसी को भी नोटिस भेजेगा।
यह लेख अल जजीरा की न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित अंग्रेजी खबर का आंशिक हिन्दी अनुवाद है। अंग्रेजी लेख सुपर्णा वर्मा का है। इसमें मेरे द्वारा कुछ भी जोड़ा नहीं गया है। मूल खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अगर आप कमेंट कर बताएं तो संपूर्ण खबर का हिन्दी अनुवाद प्रस्तुत करने को तत्पर हूं।
https://www.aljazeera.com/features/2023/8/25/charles-sobhraj-convicted-murderer-has-a-new-story-to-tell

Leave a comment