दुनियाभर में एलियन को लेकर अक्सर कई दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन मानव सभ्यता के इतिहास में आज एक निर्णायक क्षण घटित हुआ। लैटिन अमेरिक के देश मेक्सिको की संसद में दो रहस्यमय शव रखे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये एलियन की लाशें हैं। एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान एलियन के इन दो शवों का प्रदर्शन किया गया ताकि लोग उन्हें देख सकें। दावा है कि ममी बन चुकीं यह लाशें 1000 साल पुरानी हैं। इन्हें पेरू के कूस्को से हासिल किया गया है।

एलियन की इन लाशों का आधिकारिक अनावरण यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसान ने किया। मौसान ने कहा कि रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्य हासिल करने में सफलता हासिल की है। एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि शैवाल की खान में मिले नमूने जो जीवाश्म में बदल गए हैं, हमारी पृथ्वी के विकास के हिस्सा नहीं हैं। मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही जीवों के बारे में जांच कर रहे हैं।