माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले भारतीय पर्वतारोहियों की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। दो दिन पहले ही चीन ने अपने नये नक्शे को जारी करते हुए उसमें अरुणाचल प्रदेश को दर्शाया था। अरमा कोंडा अरुणाचल प्रदेश के हुकुम पेट मंडल के अधूरी सीताराम राजू जिले में स्थित है।

अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पर्वतारोहियों की इस टीम को हर शिखर तिरंगा नाम दिया गया है। इसमें कुल 15 सदस्य हैं। यह उपलब्धि हासिल करने में टीम को 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे में 5545 फीट की चढ़ाई करनी पड़ी।
इस टीम का मिशन भारत के प्रत्येक राज्य की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराना है। टीम ने इसी वर्ष 1 अगस्त से उत्तर पूर्वी राज्यों से अपने मिशन की शुरुआत की थी और अब 21 राज्यों की ऊंची चोटियों पर तिरंगा लहरा चुके हैं। तेलंगाना में अपने मिशन को पूरा करने के बाद टीम ने अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश किया। टीम का अगला लक्ष्य है उड़ीसा की पर्वत चोटी देव माली को फतह करना। टीम का मिशन 15 अक्टूबर को सिक्किम की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराने के साथ पूर्ण होगा। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, भारत की विविधता को दर्शाना, राष्ट्रीयता की भावना को समृद्ध करना, साहसिक कार्यों, खोज और स्थानीय जागरूकता फैलाना पर्वतारोहियों की टीम के मिशन का उद्देश्य है।
टीम का नेतृत्व नेशनल एडवेंचर अवार्ड के विजेता तेनजिंग नोर्गे कर रहे हैं। माउंट एवरेस्ट को तीन बार फतह कर चुके रणवीर सिंह भी इस टीम के सदस्य हैं। इस टीम में सेना के जवान और कुछ पर्वतारोही छात्र भी शामिल हैं। यह टीम तमिलनाडु की ऊंची चोटी डोडाबेटा पर भी तिरंगा फहरा चुकी है।